http://kksongs.org/image_files/image002.jpg

Krsna Kirtana Songs est. 2001                                                                                                                                                www.kksongs.org


Home Song Lyrics L

Song Name: Lut Lo Jisaka Dil Cahe

Official Name: None

Author: Traditional

Book Name: None

Language: Hindi

 

A

 

LYRICS:

(आलाप के बोल)

रे मनवा; लूट तु ले कृष्ण नाम प्यार से

 

(ध्रुव पद)

लूट लो जिसका दिल चाहे मैं शोर मचाऊँ गली गली

कृष्ण नाम के; हरि नाम के; राम नाम के

हीरे मोती मैं बिखराऊँ गली गली

 

()

दौलत के दीवाने सुन लो! एक दिन ऐसे आयेगा

धन यौवन और रूप खज़ाना; यहीं धरा रह जायेगा

(तेरी) सुन्दर काया मिट्टी होगी; चरचा होगी गली गली

 

()

मित्र प्यारे सगे सम्बन्धी; एक दिन तुझे भूल जायेंगे

कल तक अपना जो कहते थे; अग्नि पे तुझे सुलाएंगे

जगत सदा दो दिन का है; आख़िर होगी चली चली

 

()

जिनको अपना कहकर बन्दे; तु इतना इतराता है

छोड़ देंगे सभी विपत में; कोई साथ नहीं जाता है

दो दिन का यह चमन खिला है; फिर मुरझाए कली कली

 

()

क्यूं करता हैमेरी मेरी’? तज दे इस अभिमान को

झूटे धन्धे छोड़ के बन्दे; जप ले कृष्ण के नाम को

यह समय और फिर ना मिलेगा; पचताए मन कल ही कल ही

 

()

जिस-जिस ने यह मोती लूते; (रे मनवा लूट तु ले) वह तो मालामाल हुए

दुनिया के जो बने पूजारी; आख़िर वह कंगाल हुए

सोने चान्दी मोती वलों; मैं समझाऊँ गली गली

 

UPDATED: November 5, 2017